प्रॉपर्टी के लालच में धीरेंद्र की हत्या का आरोप, ₹50 हजार का इनामी जय किशन गिरफ्तार; भाई-भाभी भी साजिश में शामिल

लखनऊ, 06 सितंबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में अपहरण के बाद धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या में फरार 50 हजार रुपये का इनामी आराेपित काे साेमवार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने प्रॉपटी के लालच में आकर अपने भाई के साथ मिलकर धीरेंद्र की हत्या की थी।

धीरेंद्र की हत्या में एसटीएफ टीम को साेमवार आराेपित की सटीक सूचना मिली। जानकारी के आधार पर एसटीएफ ने पुलिस टीम के साथ इनामी आरोपित जय किशन सेक्टर 10 चौराहे के पास घेराबंदी के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपित जय किशन ने स्वीकारा कि 29 अगस्त को उसने अपने भाई रवि किशन और उसके दोस्त की ओर से भेजे गये शूटरों के साथ मिलकर धीरेंद्र की हत्या की थी। घटना के बाद से गिरफ्तारी की डर से वह पुलिस से छिपकर ठिकाने बदल—बदलकर लखनऊ में रहा था। उसने यह भी स्वीकारा कि उसके बड़े भाई रवि एक माह पहले धीरेंद्र की हत्या की योजना बनायी थी। इसमें उसकी भाभी पूजा भी शामिल है। रुपये और मकान के लालच में वह भी इस अपराध में शामिल हो गया था। पुलिस ने आराेपित काे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।