दिल्ली PG हादसे और सागर जहरीली शराब कांड पर मायावती चिंतित, सरकारों पर साधा निशाना
बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली में PG हॉस्टल ढहने से हुई मौतों, मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों और यूपी-बिहार की बाढ़ पर चिंता जताई। उन्होंने शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी और अधिकारियों की कथित लापरवाही पर सवाल उठाए।
मायावती ने दिल्ली और मध्य प्रदेश की घटनाओं पर जताई चिंता
लखनऊ, 07 अक्टूबर (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दिल्ली और मध्य प्रदेश में हुई घटनाओं में लोगों की मृत्यु पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की हैं। उन्हाेंने इन घटनाओं को लेकर शासन और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये हैं।
मायावती ने अपनी साेशल मीडिया पोस्ट में साेमवार काे कहा कि दक्षिण दिल्ली के पांच मंज़िला पीजी हाॅस्टल के ढहने से पांच लोगों की मौत हुई है।
वहीं, मध्य प्रदेश के सागर जिले में भी ज़हरीली शराब पीने से 18 लोगों की मौत और लगभग 190 बीमार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उत्तर प्रदेश व बिहार आदि राज्यों में बाढ़ के कारण जान-माल की तबाही की ख़बरें अति-दुखद व चिन्तनीय हैं।
उन्हाेंने कहा कि इन घटनाओं से यह साबित होता है कि शासन-प्रशासन अपनी ज़िम्मेदारियों को सही से नहीं निभा रहा है, जिस कारण जनहित व जनकल्याण के सम्बंध में सरकारों को चुस्त-दुरुस्त होने की सख़्त ज़रूरत है। इस प्रकार से अधिकारियों की घातक होती जा रही लापरवाही, उदासीनता व भ्रष्टाचार आदि पर भी सरकारों को सख़्ती से लगाम लगाने की ज़रूरत है।-