इतिहास के पन्नों में 19 जूनः भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी जनक को नहीं मिला सम्मान, क्षुब्ध होकर जान दी
इतिहास के पन्नों में 19 जूनः भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी जनक को नहीं मिला सम्मान, क्षुब्ध होकर जान दी

देश-दुनिया के इतिहास में 19 जून की तारीख तमाम अच्छी और खराब घटनाओं के रूप में दर्ज है। क्या आपको मालूम है भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय की मौत का इस तारीख से क्या संबंध है? सवाल इसलिए लाजिमी है कि यह तकनीक आज पूरी दुनिया निसंतान दंपतियों के लिए वरदान साबित हो रही है। और इस तकनीक के माध्यम में दुनिया में पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी को जन्म दिलाने वाले इंग्लैंड में डॉ. रॉबर्ट एडवर्ड्स को नोबेल मिल चुका है।
19 जून, 1981 मध्य कोलकाता के वार्ड नंबर 14 स्थित एक बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल के फ्लैट में 50 वर्षीय डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय का शव फांसी के फंदे में लटकता मिला था। शव के पास से ही एक सुसाइड नोट भी मिला था। उसमें लिखा था- ''मैं हर रोज इंतजार नहीं कर सकता कि हार्ट अटैक आए और मैं मर जाऊं।'' खास बात यह है कि बेहद कम संसाधन के बावजूद डॉ. सुभाष का प्रयोग शत-शत प्रतिशत सफल रहा। डॉ. सुभाष अपने सहकर्मियों और छात्रों के साथ बीएस मेडिकल कॉलेज, बांकुरा, पश्चिम बंगाल में 1978 में 03 अक्टूबर को कोलकाता के बेलेव्यू क्लिनिक में भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी का जन्म कराने में सफल हुए थे। डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय ने एडवर्ड्स की दुनिया की पहली आईवीएफ बच्ची लुईस ब्राउन के जन्म के केवल 67 दिन बाद भारत में इस तकनीक की खोज की थी।
इस टेस्ट-ट्यूब बेबी का नाम दुर्गा (कनुप्रिया अग्रवाल) रखा गया। दुख यह है कि डॉ. मुखोपाध्याय के काम को उनकी मौत के लंबे समय बाद मान्यता मिली। हद तो यह हो गई डॉ. मुखोपाध्याय के काम को शुरू में सरकार और चिकित्सा बिरादरी ने संदेह और अविश्वास के साथ देखा।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1269: फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहूदियों को एक खास बैज पहनने का आदेश दिया।
1716: मुगलों के अजेय होने का भ्रम तोड़ने वाले प्रसिद्ध सिख सैनिक बंदा सिंह बहादुर को बादशाह फरूखसियर के आदेश पर यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया गया।
1843: दास कैपिटल पुस्तक के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया।
1910: वाशिंगटन में पहला फादर्स डे मनाया गया।
1948: सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद किया।
1968: मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।
1981: भारत ने अपने भू स्थैतिक उपग्रह एपल का सफल प्रक्षेपण किया।
1991: सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया।
1996ः बौद्धिक संपदा कानून पर चीन एवं अमेरिका में समझौता।
1996ः प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एमसीसी की आजीवन सदस्यता से सम्मानित।
1999ः कोलोन (जर्मनी) में समूह-8 शिखर बैठक प्रारम्भ।
2002ः पाकिस्तान के विदेश सचिव इनामुल हक को पाकिस्तान का नया विदेश मंत्री बनाया गया।
2003ः फिनलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एनेली जाटिनमांकी ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2005: फोर्ब्स पत्रिका ने ओफ्रा विनफ्रे को दुनिया की 100 ताकतवर हस्तियों की सूची में पहला स्थान दिया।
2006ः जापान ने उत्तरी कोरिया को परमाणु परीक्षण मामले पर चेतावनी दी।
2007: विश्व में राजनीतिक रूप से अस्थिर देशों की सूची में पाकिस्तान को 12वां स्थान दिया गया।
2007ः पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने सूचना मंत्री मोहम्मद अली दुर्रानी को हटाया।
2008: गाजापट्टी क्षेत्र में हिंसक संघर्ष को समाप्त करने के लिए इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता।
2008ः भारत के उत्तराखंड प्रांत की सरकार ने गंगा पर निर्माणाधीन 480 मेगावाट की पाला मनेरी और 380 मेगावाट की भैरोंधारी परियोजना को स्थगित किया।
जन्म
1871ः राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माधवराव सप्रे।
1931ः उत्तराखंड और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल।
1945ः म्यांमार में लोकतंत्र की अलख जगाने वालीं आंग सान सू ची।
1947: मशहूर ब्रिटिश भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी।
1970ः लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी।
निधन
1981ः भारत के 'प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी' के जनक चिकित्सक और वैज्ञानिक सुभाष मुखोपाध्याय।
2018ः भारतीय मिमिक्री कलाकार नेरेला वेणु माधव।