उत्तर प्रदेश विधानसभा की सभी सीटाें पर चुनाव लड़ेगी लाेक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) : सांसद अरुण भारती

उत्तर प्रदेश विधानसभा की सभी सीटाें पर चुनाव लड़ेगी लाेक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) : सांसद अरुण भारती

उत्तर प्रदेश विधानसभा की सभी सीटाें पर चुनाव लड़ेगी लाेक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) : सांसद अरुण भारती

वाराणसी, 24 जुलाई  वाराणसी में कमिश्नरी सभागार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रबुद्ध चौपाल में मुख्य अतिथि रहे उत्तर प्रदेश के प्रभारी और सांसद अरुण भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सभी 403 विधानसभा सीटाें पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी कार्यकर्ता पुरजोर तरीके से एक-एक विधानसभा क्षेत्र में ताकत लगा दें। हर विधानसभा सीट को जीतने के लिए हम पसीना बहाएंगे। इसके लिए प्रबुद्ध वर्ग की सबसे बड़ी भूमिका रहेगी। अधिवक्ता, शिक्षक, व्यापारी, अभियंता, चिकित्सक, किसान, पत्रकार जैसे सभी लोग हमारी ताकत को बढ़ाएं।

सांसद अरुण भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का आगाज हो गया है और इसमें बढ़-चढ़कर महिला शक्ति को भी अपनी रुचि दिखानी होगी। पार्टी में महिलाओं का बड़ा समूह है, जो समाज में नेतृत्व करता है। महिलाएं भी अपने विधानसभा क्षेत्र में बढ़-चढ़कर पार्टी के काम करते हुए टिकट की दावेदारी भी करें।

इस अवसर पर प्रबुद्ध चौपाल के आयोजक प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने प्रबुद्ध चौपाल में आये हुए लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान के लोगों के साथ हमारी पार्टी हमेशा खड़ी रहती है। हम चिराग पासवान के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में जा रहे हैं। लोजपा के सभी कार्यकर्ता अब तैयार हो जाएं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री आशीष सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति रही।