मामी से प्रेम संबंध में मामा की हत्या की साजिश, तमंचा लेकर पहुंचा भांजा चेकिंग में गिरफ्तार
मामी से प्रेम संबंध में मामा की हत्या की साजिश, तमंचा लेकर पहुंचा भांजा चेकिंग में गिरफ्तार
कानपुर, 15 अगस्त उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत में मामी से प्रेम संबंध के चलते भांजे ने अपने मामा की हत्या की साजिश रची और तमंचा लेकर उसके घर पहुंच गया। हालांकि वह मामा पर फायर नहीं कर सका। बाद में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत ने शनिवार को बताया कि 15 अगस्त को पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान एक युवक को मोटरसाइकिल से जाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में रोकने का प्रयास किया गया। युवक बाइक से भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान कृष्णा गुप्ता निवासी बिंदकी, फतेहपुर के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में आराेपित कृष्णा ने बताया कि उसके मामा बृजेश की पत्नी यानी की मेरी मामी मानसी गुप्ता से करीब दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी मामा को हो गई थी। आरोप है कि मामा ने कृष्णा को पहले पीटा था। इसके बाद कृष्णा की हत्या करने के उद्देश्य से उसने एक कुल्हाड़ी भी खरीदी थी लेकिन बृजेश कुछ कर पाता इससे पहले मानसी ने कृष्णा को सब कुछ बता दिया था।
इसी विवाद के चलते कृष्णा ने मामा बृजेश की हत्या करने की योजना बनाई। वह तमंचा और कारतूस लेकर मोटरसाइकिल से मामा के घर पहुंचा, लेकिन वहां फायर नहीं कर सका। उसने सोचा कि 15 अगस्त के दिन मामा का काम तमाम कर देगा। इसी सोच के साथ वह वापस आने घर फतेहपुर जा रहा था। तभी रास्ते मे पुलिस स्वतंत्रता दिवस को लेकर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पूछताछ करने पर पूरी घटना का खुलासा हुआ।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में महाराजपुर थाना में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की है।--