गो सम्मान अभियान के समर्थन में मीरजापुर से सौंपा गया ज्ञापन, लाखों हस्ताक्षरों के साथ 30 से अधिक मांगें रखीं

गो सम्मान अभियान के समर्थन में मीरजापुर से सौंपा गया ज्ञापन, लाखों हस्ताक्षरों के साथ 30 से अधिक मांगें रखीं

गो सम्मान अभियान के समर्थन में मीरजापुर से सौंपा गया ज्ञापन, लाखों हस्ताक्षरों के साथ 30 से अधिक मांगें रखीं

मीरजापुर, 27 जुलाई । गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की मांग को लेकर चल रहे गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में गोभक्तों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एवं हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना-पत्र सौंपा। अभियान के तहत देश में अलग-अलग जिलों से 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षर सरकार को भेजे गए।

मीरजापुर से भी लगभग 3,92,991 नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र प्रेषित किया गया। अभियान की प्रमुख मांगों में गोहत्या निषेध के लिए केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा केंद्रीय गो-चारा नीति लागू करने सहित 30 से अधिक मांगें शामिल हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ गोमाता पूजन, शंखनाद और श्री राम जय राम जय जय राम मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके बाद गोभक्तों ने झंडे, बैनर और अभियान संबंधी संदेशों के साथ शांतिपूर्ण प्रार्थना-यात्रा निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम और गोमाता की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही।

अभियान के प्रतिनिधियों ने कहा कि गोमाता भारतीय संस्कृति, कृषि, पर्यावरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने सरकार से जनभावनाओं के अनुरूप शीघ्र निर्णय लेने की अपील की। इस दौरान विद्याभूषण, रामचंद्र शुक्ल, सत्य प्रकाश, दिनेश प्रकाश, माता सहाय, गोपाल, संतोष दुबे, श्रीकृष्ण पटेल, अभय मिश्रा, बृजेश गुप्ता, राहुल जैन, भोला पांडेय, हरिशंकर, अनिल गुप्ता, अनिलेश स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज, प्रवीण, अभिषेक, अर्जुन राम तिवारी, सपना सिंह, सौम्या त्रिपाठी, राम सिंह सहित बड़ी संख्या में संत, किसान, व्यापारी, जनप्रतिनिधि और गोभक्त मौजूद रहे।