भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने संत शिरोमणि गुरू रविदास के मंदिर में टेका मत्था
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने संत शिरोमणि गुरू रविदास के मंदिर में टेका मत्था
वाराणसी, 22 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने काशी दौरे के दूसरे दिन बुधवार को श्रम साधक संत गुरू रविदास की जन्मस्थली सीरगोवर्धनपुर स्थित मंदिर में हाजिरी लगाई। मंदिर में गुरू के चौखट और मूर्ति के समक्ष मत्था टेक धर्मपाल सिंह ने रविदासी संतों से भी आर्शीवाद लिया।
मंदिर में दर्शन पूजन के बाद धर्मपाल सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में लिखा कि 'आज मुझे काशी की पवित्र भूमि पर आने और संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जन्मस्थली पर पुष्पांजलि अर्पित करने का सौभाग्य मिला। गुरु रविदास जी के उपदेश और दिव्य वचन हम सभी के जीवन के लिए मार्गदर्शन का कार्य करते हैं। मैंने उनके समानता, मानवता और सद्भाव के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
साथ ही, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगामी 29 जुलाई के कार्यक्रम के लिए, मैंने तैयारियों का जायजा लेने के लिए कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और कार्यक्रम स्थल के लेआउट व व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, प्रदेश के पूर्व मंत्री व वाराणसी शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया आदि भी मौजूद रहे।