प्रदेश के 9 स्थानों पर मॉक पार्लियामेंट आयोजित करेगा युवा मोर्चा
प्रदेश के 9 स्थानों पर मॉक पार्लियामेंट आयोजित करेगा युवा मोर्चा
लखनऊ,26 जून भारतीय जनता युवा मोर्चा आपातकाल के 50 वें वर्ष में 27 जून को प्रदेश के 9 स्थानों पर मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम आयोजित करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के एसआर इंजीनियरिंग कॉलेज से इस कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। यह जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने दी।
श्री द्विवेदी ने बताया कि मॉक पार्लियामेंट का भव्य आयोजन 27 जून को युवा मोर्चा प्रदेश के 9 प्रमुख जिलों में आयोजित करेगा । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इसका सीधा प्रसारण 8 जिलों में किया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में विभिन्न जिलों में सहभागिता करेंगे।
कानपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, गाजियाबाद में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह , मेरठ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी , झांसी में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री बी. एल. वर्मा बरेली में सुरेश खन्ना , गोरखपुर में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल ने बताया कि माध्यम से पूरे प्रदेश में इस कार्यक्रम को लेकर व्यापक जनजागरण किया जा रहा है।
भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला ने बताया की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा ने प्रदेश के पदाधिकारी को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम कांग्रेस द्वारा 1975 में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र पर किए गए हमले की 50वीं बरसी पर आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को उस काले अध्याय की सच्चाई से अवगत कराना है, जब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, मीडिया की आजादी एवं संविधानिक मूल्यों को कुचला गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अवध क्षेत्र के युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष नीतिन मित्तल और क्षेत्र के युवा मोर्चा के पदाधिकारी को लगाया गया है।