साज सज्जा के साथ बनारस रेलवे स्टेशन पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन का किया गया ट्रायल

साज सज्जा के साथ बनारस रेलवे स्टेशन पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन का किया गया ट्रायल

साज सज्जा के साथ बनारस रेलवे स्टेशन पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन का किया गया ट्रायल

वाराणसी, 07 नवम्बर। वाराणसी में आठ नवम्बर (शनिवार) को बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर आठ से सुबह आठ बजे बनारस खजुराहो वंदे भारत सहित चार ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इससे पहले शुक्रवार को बनारस खजुराहो वंदे भारत को साज सज्जा के साथ बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर आठ पर लाया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के हरी झंडी दिखाने वाले कार्यक्रम स्थल के सामने ट्रेन को चलाकर एवं रोककर ट्रायल किया गया। वंदे भारत एक्सप्रेस को देखकर यात्रियों में प्रसन्नता दिखी तो ट्रेन के चालक ने यात्रियों का नमस्कार कर अभिवादन किया।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरी झंडी दिखाने के बाद 02582 बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 08.05 बजे बनारस रेलवे स्टेशन से प्रस्थान कर 08.30 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी, फिर उसके बाद विन्ध्याचल स्टेशन पर 10.02 बजे, प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 11.10 बजे, चित्रकूट धाम कर्वी से 13.12 बजे, बाँदा से 14.15 बजे तथा महोबा से 15.15 बजे छूटकर खजुराहो रेलवे स्टेशन पर 16.25 बजे पहुँचेगी। अभी वाराणसी से खजुराहो के लिए एकमात्र ट्रेन ही संचालित है। वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर करने के बाद यात्रियों का दो घंटा चालीस मिनट बचेगा।