प्रयागराज समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और तेज बारिश की संभावना, सतर्क रहें लोग
प्रयागराज समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और तेज बारिश की संभावना, सतर्क रहें लोग
प्रयागराज,06अगस्त। उत्तर प्रदेश में आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने तथा हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। यह पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने गुरुवार सुबह जारी किया है। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि वर्तमान समय में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल गरजने, आकाशीय बिजली चमकने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।इन जिलों में गरज-चमक, बिजली और कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश की संभावनामौसम विभाग द्वारा जारी पू्वानुमान के मुताबिक मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर (भदोही), जौनपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, कौशाम्बी, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, सुल्तानपुर, अयोध्या, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, अलीगढ़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ और बागपत तथा आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज वर्षा होने की संभावना है।
इन जिलों में गरज-चमक, बिजली और हल्की से मध्यम बारिश के आसारउप्र के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, संत रविदास नगर (भदोही), वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, चित्रकूट, महोबा, बांदा, हमीरपुर, जालौन, कानपुर नगर, झांसी, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस, कासगंज, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, देवरिया, अयोध्या, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, अलीगढ़, बदायूं, बुलंदशहर, संभल, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने कहा कि किसान खेतों में कार्य करते समय मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखें। आकाशीय बिजली के दौरान खुले खेतों, ऊंचे पेड़ों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें। उन्होंने आम नागरिकों से भी मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करने और प्रशासन की सलाह के अनुरूप सतर्क रहने की अपील की।