खाड़ी देशों में फंसे जौनपुर के 23 लोग के परिजनों ने जिला प्रशासन से वापस आने को लगाई गुहार

खाड़ी देशों में फंसे जौनपुर के 23 लोग के परिजनों ने जिला प्रशासन से वापस आने को लगाई गुहार

 उप्र के जौनपुर जिले में ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के मद्देनजर खाड़ी देशों में फंसे जौनपुर के 23 लोगों के परिजनों ने उन्हें वापस बुलाने के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। जिला प्रशासन ने इन लोगों की वापसी के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जहां तीन शिफ्टों में कर्मचारी काम कर रहे हैं।

यह कंट्रोल रूम खाड़ी देशों में रह रहे उन लोगों का डेटा तैयार कर रहा है जो अपने वतन लौटना चाहते हैं। इस संबंध में शनिवार को अपर जिलाधिकारी परमानंद झा ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इन भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने की योजना बनाई जा रही है। जनपद में अब तक कुल 25 ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं जो भारत वापस आना चाहते हैं। इनमें से 23 लोग जौनपुर जिले के हैं, जबकि दो अन्य जनपदों से संबंधित हैं। इन दो लोगों के संबंध में संबंधित जिलों को सूचित कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि सभी लोगों का डेटा एकत्र कर शासन स्तर पर उच्च अधिकारियों को भेजा जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सभी भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी होगी।