राम‌मंदिर से शुरू हुआ सौ करोड़ लोगों को श्रद्धा केन्द्रों तक‌ लाने का अभियान

राम‌मंदिर से शुरू हुआ सौ करोड़ लोगों को श्रद्धा केन्द्रों तक‌ लाने का अभियान

राम‌मंदिर से शुरू हुआ सौ करोड़ लोगों को श्रद्धा केन्द्रों तक‌ लाने का अभियान

अयोध्या, 1 जुलाई  महाराष्ट्र की मन्दिर सेतु नाम की संस्था ने आगामी विजयदशमी तक सौ करोड़ लोगों को मठ, मन्दिर और अन्य श्रद्धा केन्द्रों तक पहुंचाने और प्रार्थनाएं आयोजित करने का लक्ष्य रखकर मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर से इसका श्रीगणेश किया। विजयदशमी आने में लगभग दो महीने का समय शेष है, इसी मध्य मन्दिर सेतु ने पूरे देश में हिन्दुओं को परिवार समेत श्रद्धा केन्द्रों से जोड़ने और प्रार्थनाएं आयोजित करने का बीड़ा उठाया है।

इस संदर्भ में आज मन्दिर सेतु के अमित कुमार,पराग शेंदे, नितिन काले आदि ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय से भेंट की और वृहद अभियान के लिए समर्थन मांगा। महामंत्री ने उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मन्दिर सेतु के लोगों ने आज श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर पहुंच कर प्रार्थना से इस अभियान का प्रारम्भ किया। साथ ही बताया कि वे दुर्गा पुजा व श्री राम लीला आयोजन समितियों को भी इस अभियान से जोड़ेंगे साथ ही मुख्यमंत्रियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों से भी इस सम्बन्ध में बात चल रही है। सभी से सहमति पत्र लेकर वे देश के कोने-कोने में संदेश पहुंचाएंगे और हिन्दू परिवारों से निकटतम श्रद्धा केन्द्रों पर विजयदशमी तक सौ करोड़ प्रार्थनाएं करने का लक्ष्य पूरा करेंगे।