सूबेदारगंज-पनवेल साप्ताहिक गाड़ी लेगी दो अतिरिक्त फेरे

सूबेदारगंज-पनवेल साप्ताहिक गाड़ी लेगी दो अतिरिक्त फेरे

सूबेदारगंज-पनवेल साप्ताहिक गाड़ी लेगी दो अतिरिक्त फेरे

प्रयागराज, 17 मई । रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा हेतु ग्रीष्मकाल विशेष गाड़ी का संचालन करने का निर्णय लिया है। जिससे यात्रियों के आवागमन में सुविधा होगी।

यह जानकारी वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय ने रविवार को देते हुए बताया कि गाड़ी 04103-04104 सूबेदारगंज-पनवेल-सूबेदारगंज विशेष गाड़ी (साप्ताहिक) 04103 सूबेदारगंज से 20 एवं 27 मई (बुधवार) को दो फेरे लेगी। इसी प्रकार गाड़ी 04104 पनवेल से 21 एवं 28 (गुरुवार) को दो फेरे लेगी। इस गाड़ी संरचना में एसएलआर 1, एसएलआरडी 1, सामान्य 5, एसी तृतीय 6, एसी द्वितीय 1, स्लीपर 8 सहित कुल 22 कोच होंगे।

पीआरओ ने बताया कि यह गाड़ी सूबेदारगंज से चलकर मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक, कल्याण होते हुए पनवेल पहुंचेगी।