अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

प्रयागराज, 17 मई । प्रयागराज जिले में स्थित फाफामऊ थाना क्षेत्र में रंगपूरा गांव के समीप शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में सोरांव थाना क्षेत्र के भगतान सेवइथ गांव निवासी सौरभ मौर्य (33) पुत्र लक्ष्मण मौर्य की हादसे मौत हुई है। पुलिस टीम ने परिवार से तहरीर लेकर रविवार को पोस्टमार्टम कराया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए परिवार के लोगों ने बताया कि सौरभ का एक घर रंगपूरा में भी है। शनिवार रात मोटरसाइकिल से सेवइथ गांव से रंगपूरा जा रहा था। रास्ते में फाफामऊ थाना क्षेत्र में रंगपूरा गांव के समीप उसकी मोटरसाइकिल अचानक एक ट्रक में भिड़ गई। इसी दौरान दूसरा वाहन उसे टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। हादसे की जानकारी होते ही पुलिस उसे उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी पहुंचे। पुलिस टीम ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।