गंगा में स्नान करने गए दो भाई डूबे, तलाश जारी

गंगा में स्नान करने गए दो भाई डूबे, तलाश जारी

गंगा में स्नान करने गए दो भाई डूबे, तलाश जारी

प्रयागराज, 17 मई । प्रयागराज जिले में स्थित नवाबगंज थाना क्षेत्र के डाड़ी कोड़ेसर घाट पर गंगा में रविवार को स्नान करने गए दो सगे भाई नदी में डूबे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम गोताखोर लगाकर उनकी तलाश कर रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव श्यामजीत सिंह ने बताया कि नवाबगंज के डाड़ी कोड़ेसर गांव निवासी फैजान (26) पुत्र अल्ताफुद्दीन और इसका छोटा भाई फारूक (17) रविवार को घर कुछ दूर स्थित गंगा के डांडी घाट पर गंगा नदी में स्नान करने चले गए। जहां स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम गोताखोर एवं नाविक लगाकर दाेनाें भाइयाें की तलाश कर रही है।