सुन्दरी प्रजाति के छह सौ कछुए बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

सुन्दरी प्रजाति के छह सौ कछुए बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

सुन्दरी प्रजाति के छह सौ कछुए बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

प्रयागराज, 29 जनवरी । उप्र के प्रयागराज वन आरपीएफ एवं वन विभाग प्रयागराज के क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रयागराज की टीम ने रेलवे जंक्शन प्रयागराज से पांच कछुआ तस्करों को गिरफ्तार किया। टीम ने तस्करों के कब्जे सुंदरी प्रजाति के छह सौ कछुए बरामद किए हैं। यह जानकारी गुरुवार की शाम क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रयागराज राणा प्रताप सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि वन्यजीवों के संरक्षण एवं अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 28 जनवरी की रात को प्रयागराज रेलवे जंक्शन पर जीआरपी, आरपीएफ एवं वन विभाग प्रयागराज के क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रयाग राणा प्रताप सिंह और उनकी पूरी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई में लगभग 600 कछुए सुन्दरी प्रजाति के बरामद किए गए तथा 5 संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि ये कछुए अन्य जिलों से एकत्र कर पूर्वी भारत के राज्यों में अवैध रूप से भेजे जा रहे थे। बरामद कछुओं का बाजार मूल्य लाखों रुपये आकंलित किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की प्रासंगिक धाराओं सहित अन्य विधिक प्रावधानों के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामद सभी कछुओं को चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था की गई है। प्रभागीय निदेशक प्रयागराज, अरविंद कुमार यादव ने कहा है कि वन्यजीवों की तस्करी एवं अवैध शिकार के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी वन्यजीवों की तस्करी, अवैध व्यापार या शिकार संबंधी कोई सूचना प्राप्त हो तो इसकी जानकारी तत्काल वन विभाग, निकटतम रेंज कार्यालय, थाने या जिला प्रशासन को दें।