भाजपा के विशेष नव मतदाता अभियान में घर-घर संपर्क, मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण

भाजपा के विशेष नव मतदाता अभियान में घर-घर संपर्क, मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण

भाजपा के विशेष नव मतदाता अभियान में घर-घर संपर्क, मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण

कानपुर, 29 जनवरी । प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 29 व 30 जनवरी को चलाए जा रहे विशेष नव मतदाता अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरे। अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने आवंटित बूथों पर पहुंचकर घर-घर संपर्क किया और कुंडी खड़का कर प्रत्येक परिवार से संवाद स्थापित किया। इस दौरान एब्सेंट, डिलीटेड एवं डेथ मतदाताओं का गहन पुनरीक्षण किया गया, साथ ही नव मतदाताओं एवं छूटे हुए मतदाताओं के फार्म-6 एवं फार्म-8 भरवाकर उन्हें मतदाता सूची में शामिल कराया गया।

जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडल स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पदाधिकारियों को शक्ति केंद्रों और बूथों पर प्रवासी बनाया गया था। सभी कार्यकर्ताओं को यह लक्ष्य दिया गया था कि वे कम से कम 10 नव मतदाताओं के फार्म-6 भरवाकर जमा कराएं तथा इसकी सूचना प्रदेश नेतृत्व को उपलब्ध कराएं। इसी क्रम में जिलेभर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने नवाबगंज शक्ति केंद्र पर प्रवास कर नव मतदाता बनाए। वहीं पूर्व महापौर रविंद्र पाटनी ने कौशलपुरी शक्ति केंद्र, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने दर्शन पुरवा क्षेत्र, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने नारामऊ शक्ति केंद्र तथा मंडल प्रभारी आनंद मिश्रा ने लाजपत नगर शक्ति केंद्र पर पहुंचकर अभियान को गति दी।

भाजपा कार्यकर्ताओं के इस संगठित प्रयास से मतदाता सूची के शुद्धिकरण के साथ-साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।