सीतापुर-इंटर हाउस प्रतियोगिताओं के विजेता हुए सम्मानित

सीतापुर-इंटर हाउस प्रतियोगिताओं के विजेता हुए सम्मानित

सीतापुर-इंटर हाउस प्रतियोगिताओं के विजेता हुए सम्मानित

सीतापुर, 23 नवम्बर । सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में इंटर हाउस पाठ्य सहगामी व खेल प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिताएं सितम्बर से नवम्बर के बीच आयोजित की गई थी। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी, इंग्लिश कैलीग्राफी, कैनवस पेंटिंग, विज्ञान प्रदर्शनी और खेल की विभिन्न प्रतियोगिताओं—प्री-प्राइमरी रेस, सॉकर, हॉकी, सेवन स्टोन्स और क्रिकेट—के विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बेस्ट रीडर अवार्ड कक्षा 6 की आशी मिश्रा को प्रदान किया गया। समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन ओम प्रकाश सिंघानिया, उप चेयरमैन आशीष सिंघानिया, सचिव परीक्षित त्रिपाठी, प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उप चेयरमैन आशीष सिंघानिया एवं सचिव परीक्षित त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय द्वारा प्रत्येक माह पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सतत उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा और सीखने की यह भावना बच्चों को भविष्य में सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ने में सहायक होगी।



--अक्टूबर माह के ‘स्टार ऑफ द मंथ’ सम्मानित विद्यार्थी

सम्मानित छात्र-छात्राओं में प्ले ग्रुप की इशिका भारती, नर्सरी की आव्या मिश्रा, नर्सरी से ही वैभव शुक्ला, आरव गुप्ता, सान्विका गुप्ता, कक्षा एक के श्रियन अग्रवाल, आद्विक शुक्ला, कक्षा 2 के देव प्रताप , ईशु त्रिवेदी 3 की पूर्वी यादव, अर्णव कक्षा 4 की न्यासा, ओमिषा दुबे एवं 5 वीं क्लास की वान्या बंसल एवं रुद्र अवस्थी को सम्मानित किया गया।