प्रयागराज: ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकाें की मौत

प्रयागराज: ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकाें की मौत

प्रयागराज: ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकाें की मौत

प्रयागराज, 23 नवंबर । उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के सोरांव थाना क्षेत्र में फर्जी गांव के पास रविवार सुबह एक ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक दम्पति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि, सोरांव थाना क्षेत्र अज्ञात ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए।

डीसीपी गंगा नगर ने बताया कि हादसे में सोरांव थाना क्षेत्र के सराय दत्ते गांव निवासी विनोद कुमार (35) और पड़ोसी अमृतलाल (55) की मौत हुई है, जबकि हादसे में घायल एक दंपति का इलाज किया जा रहा है। शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी ।

------------