खिड़की काटकर घर में घुसे चोराें ने 10 लाख के जेवर और 50 हजार रुपये चुराया

खिड़की काटकर घर में घुसे चोराें ने 10 लाख के जेवर और 50 हजार रुपये चुराया

खिड़की काटकर घर में घुसे चोराें ने 10 लाख के जेवर और 50 हजार रुपये चुराया

मीरजापुर, 23 नवंबर । उत्तर प्रदेश में जनपद मीरजापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित मड़िहान गांव के मजरा पहाड़ी पर शनिवार की रात चोरों ने खिड़की काटकर घर में घुसे चाेराें ने 50 हजार रुपये नकद और करीब 10 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। रविवार सुबह सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

मड़िहान गांव निवासी पीड़ित जमुना यादव ने बताया कि रात में परिवार के लोग खाना खाकर अपने-अपने कमरों में सो गए थे। वह मुख्य दरवाजे के पास कमरे में सो रहा था। इसी बीच देर रात चोरों ने घर के पीछे लगी खिड़की की लोहे की छड़ काटकर कमरे में प्रवेश किया। चोरों ने महिलाओं के कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी और दूसरे कमरे में रखे बक्से व आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये नकद, करीब 10 लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए।

सुबह महिलाओं ने दरवाजा खोलना चाहा तो वह बाहर से बंद मिला। शोर सुनकर गृहस्वामी ने बाहर से दरवाजा खोला। कमरे में बिखरे सामान को देखकर परिजनों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मड़िहान थाना प्रभारी बाल मुकुंद मिश्र ने बताया कि चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की है। पुलिस टीम को मौके पर भेजकर घटनास्थल की जांच कर साक्ष्यों को एकत्र किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चोरी की घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम और स्थानीय चौकी पुलिस टीम को लगाया गया हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।