पुस्तक डेमोग्राफी रिप्रजेंटेशन डिलीमिटेशन द नॉर्थ साउथ डिवाइड इन इंडिया का हुआ विमोचन

पुस्तक डेमोग्राफी रिप्रजेंटेशन डिलीमिटेशन द नॉर्थ साउथ डिवाइड इन इंडिया का हुआ विमोचन

पुस्तक डेमोग्राफी रिप्रजेंटेशन डिलीमिटेशन द नॉर्थ साउथ डिवाइड इन इंडिया का हुआ विमोचन

वाराणसी, 23 नवम्बर । वाराणसी के जगतगंज में राजपरिवार की जगतगंज कोठी में लेखक रविकांत मिश्रा की पुस्तक डेमोग्राफी रिप्रजेंटेशन डिलीमिटेशन द नॉर्थ साउथ डिवाइड इन इंडिया का विमोचन जगतगंज राजपरिवार रिसर्च कमेटी के संरक्षक प्रदीप नारायण सिंह, राजनीति विज्ञान की प्राध्यापिका प्रियंका झा, विधि विशेषज्ञ प्रोफेसर अखिलेंद्र पांडेय ने किया।

लेखक रविकांत मिश्रा ने अपनी पुस्तक के बारे में कहा कि 150 वर्षों की जनगणना आंकड़े में देखा जाता है कि दक्षिण भारत का यह दावा उचित नहीं है, इसने अपने जनसंख्या को नियंत्रित किया है। वास्तव में हुआ है कि दक्षिण भारत ने अपनी जनसंख्या वृद्धि लगभग 1970 ई से पहले ही कर लिया जबकि उत्तर भारत में ये घटना लगभग 1970 ई के बाद हुई।

इस अवसर पर अखिलेंद्र पांडेय और प्रियंका झा ने भी पुस्तक के ऊपर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन अशोक ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप नारायण सिंह ने किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी, शोधार्थी, प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।