मेदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती बाहुबली उमाकांत यादव के इलाज की सीएमओ से रिपोर्ट तलब

मेदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती बाहुबली उमाकांत यादव के इलाज की सीएमओ से रिपोर्ट तलब

मेदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती बाहुबली उमाकांत यादव के इलाज की सीएमओ से रिपोर्ट तलब

प्रयागराज, 30 अप्रैल । इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने हृदय रोग से ग्रसित बाहुबली उमाकांत यादव के आपरेशन के बारे में सीएमओ लखनऊ से रिपोर्ट मांगी है और पूछा है कि याची का आपरेशन हो चुका है या नहीं और अगली सुनवाई की तिथि 20 मई नियत की है।

यह आदेश न्यायमूर्ति विक्रम डी चौहान ने उमाकांत यादव की तीन जमानत अर्जियों की एक साथ सुनवाई करते हुए दिया है। याची की तरफ से अधिवक्ता ने कहा था कि उमाकांत यादव हृदय व किडनी रोग से पीड़ित हैं। जिनका इलाज सर सुंदरलाल अस्पताल बीएचयू वाराणसी में चल रहा है। कोर्ट से जमानत पर रिहाई की मांग की और यह भी कहा कि अभिरक्षा में याची के हार्ट का आपरेशन मेदांता अस्पताल लखनऊ में कराया जाय। इलाज का सारा खर्च वह स्वयं करेगा।

इस पर कोर्ट ने राज्य सरकार को याची को लखनऊ मेदांता अस्पताल स्थानांतरित करने को कहा था। इलाज की मानीटरिंग की जिम्मेदारी सीएमओ को सौंपी थी। और कहा था डाक्टर की सलाह पर वह अस्पताल में रहेंगे। उसके बाद तुरंत जेल भेज दिया जायेगा। जिस पर याची को इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में लखनऊ भेजा गया है। जहां मेदांता में आपरेशन किया जाना था।