मोदी सरकार के 10 वर्ष की उपलब्धियाें पर पुस्तक ‘विकसित भारत का अमृतकाल’ का विमोचन

मोदी सरकार के 10 वर्ष की उपलब्धियाें पर पुस्तक ‘विकसित भारत का अमृतकाल’ का विमोचन

मोदी सरकार के 10 वर्ष की उपलब्धियाें पर पुस्तक ‘विकसित भारत का अमृतकाल’ का विमोचन

लखनऊ, 03 मई । राजधानी में लेखिका डॉ. शिवानी कटारा की पुस्तक 'विकसित भारत का अमृतकाल' का विमोचन राजनीतिक और बौद्धिक हलकों के बीच चर्चा का केंद्र बना रहा। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पुस्तक विमाेचन करते हुए इसे देश की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया।

लेखिका डॉ. शिवानी कटारा ने पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्ष में हुए नीतिगत बदलाव, आर्थिक सुधार, सामाजिक योजनाओं और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती साख का विस्तृत और तथ्यात्मक विश्लेषण किया है। पुस्तक को एक तरह से 'नए भारत' के परिवर्तन की कथा के रूप में देखा जा रहा है।

लाेकार्पण समारोह में विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, भाजपा कार्यालय प्रमुख भारत दीक्षित, प्रदेश मंत्री शिव भूषण और पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष आयाम दिया। वक्ताओं ने कहा कि यह पुस्तक न केवल बीते दशक की उपलब्धियों को समेटती है, बल्कि 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को भी स्पष्ट दिशा देती है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह कृति आमजन,छात्रों और शोधार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी। साथ ही इसे जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत पर बल दिया गया,ताकि लोग देश की विकास यात्रा को समझ सकें।

उल्लेखनीय है कि पुस्तक का प्रकाशन शिल्पायन पब्लिकेशन नई दिल्ली ने किया है। समारोह में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी,सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। पूरा माहौल उत्साह और गर्व से सराबोर नजर आया।

---------------