श्रीबेचु महादेव मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के घोष टोली ने मनाया अखिल भारतीय घोष दिवस
श्रीबेचु महादेव मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के घोष टोली ने मनाया अखिल भारतीय घोष दिवस
वाराणसी, 15 फरवरी। वाराणसी में महमूरगंज क्षेत्र में श्रीबेचु महादेव मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी महानगर की ओर से घोष टोली के कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय घोष दिवस (महाशिवरात्रि) पर घोष वादन किया। शंख, आनक, प्रणव, वेणु से घोष वादन करते हुए कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया। साथ ही, श्रीबेचु महादेव मंदिर पर पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का मन भी मोहित कर लिया।
अखिल भारतीय घोष दिवस पर घोष टोली ने विभिन्न रचनाओं का प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे के कार्यक्रम में संघ के सुर गुंजायमान होते रहें। इस अवसर पर प्रचारक प्रभाकर, विभाग प्रचारक नितिन, प्रांत सह घोष प्रमुख घनश्याम, विभाग कार्यवाह राजेश, सह विभाग कार्यवाह डॉ आशीष, विभाग घोष प्रमुख विपिन, घोष टोली से वीरेंद्र, राकेश, प्रभात, भाग कार्यवाह राकेश, कार्यवाह सुरेन्द्र, सामाजिक सद्भाव प्रमुख यशपाल सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।