प्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
प्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
प्रयागराज, 17 मई । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी थाना क्षेत्र में रविवार को प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
सहायक पुलिस आयुक्त सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नैनी कोतवाली क्षेत्र के महेवा पूरब पट्टी निवासी अजहरुद्दीन (35) पुत्र बदरूद्दीन उर्फ बुद्धू जमीन का कारोबार एक व्यक्ति के साथ करता था। आज पुलिस को सूचना मिली कि अजहरुद्दीन को उसके रीयल एस्टेट कार्यालय में गोली मार दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पहले उसकी जान बचाने के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले जा रही थी, तभी उसकी मौत हो गई। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई हैं।
पुलिस कहना है कि हत्यारे गोली मारकर फरार हो गए हैं। गोली उसके सिर और सीने में मारी गई है। परिवार के लोगों ने अबतक कोई तहरीर नहीं दी है।