प्रयागराज : आकाशवाणी ने उप्र संगीत नाटक अकादमी के चयनित कलाकाराें काे अकादमी पुरस्कार से किया सम्मानित
प्रयागराज : आकाशवाणी ने उप्र संगीत नाटक अकादमी के चयनित कलाकाराें काे अकादमी पुरस्कार से किया सम्मानित
प्रयागराज, 24 अप्रैल। आकाशवाणी प्रयागराज ने अपने 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा अकादमी सम्मान के लिए चयनित कलाकारों (जो आकाशवाणी प्रयागराज से संबद्ध रहे), उनको उपनिदेशक प्रसार भारती (क्लस्टर प्रमुख) के. के. गुप्ता की अध्यक्षता में आकाशवाणी प्रयागराज के सभागार में माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कलाकारों के स्वागत सम्मान उद्बोधन पर कार्यक्रम प्रमुख नेहा गुप्ता ने कहा कि आकाशवाणी प्रयागराज आपकी उपलब्धियों से अभिभूत है। हमें गर्व है कि आप हमारे केंद्र से जुड़कर संगीत की सेवा कर रहे हैं और आकाशवाणी प्रयागराज का नाम रोशन कर रहे हैं।
सम्मानित होने वाले कलाकारों में श्रीकांत वैश्य (लोक गायन), पंडित पंकज कुमार श्रीवास्तव (तबला वादन), सुषमा शर्मा (रंगमंच निर्देशक) एवं मनोज गुप्ता (सुगम संगीत) गायन रहे। अनूप कुमार बनर्जी शहर से बाहर रहने के कारण उपलब्ध नहीं थे, उनका सम्मान बाद में प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभियांत्रिकी प्रमुख जयराम सिंह, सहायक निदेशक धीरज कुमार, प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद शब्बीर एवं कार्यक्रम अधिषाशीगण भूपेंद्र कुमार मिश्रा, सुंदरम तिवारी, अभयकांत तिवारी, मोहम्मद शमीम तथा प्रदीप मिश्रा सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिशासी दीपक कुमार राय ने किया।