वाराणसी की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग का नगर निगम से बात कर निकाला जाएगा समाधान : डीसीपी यातायात

वाराणसी की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग का नगर निगम से बात कर निकाला जाएगा समाधान : डीसीपी यातायात

वाराणसी की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग का नगर निगम से बात कर निकाला जाएगा समाधान : डीसीपी यातायात

वाराणसी, 16 अक्टूबर । वाराणसी में पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव ने गुरुवार काे बताया कि वाराणसी नगर निगम से वार्ता कर शहर की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग का समाधान खोजा जा रहा है। शहर में बने बहुचर्चित बाजारों में पार्किंग की कमी होने के कारण यातायात समस्याएं सामने आती हैं। जहां पर पार्किंग हैं भी, वहां पर ज्यादा वाहन खड़े हो जाने पर ओवरफ्लो जैसी स्थिति हो जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) यातायात ने बाताया कि शहर में तिराहे चौराहे पर जाम को समाप्त करने के लिए यू टर्न व्यवस्था लागू की गई है। जिसके कारण बहुत हद तक चौराहों पर लगने वाले जाम को संतुलित किया गया है। शहर में बाहर से आने वाले वाहनों को जब फोर लेन से टू लेन पर आना होता है तो बड़े जाम की स्थिति बनती दिखती है। इसे देखते हुए यू टर्न व्यवस्था लागू कर दिया गया है, जिससे इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।

उन्होंने आगे बताया कि शहर को जाम मुक्त करने के लिए लोगों को आगे आना पड़ेगा। दुकानदारों को अपनी दुकान के बाहर खड़े वाहनों को सफेद पट्टी के भीतर खड़ा करना चाहिए। यातायात पुलिस का सहयोग करने पर ही हम शहर को जाम मुक्त कर पाने की स्थिति में आ पाएंगे।