लिव इन में रह रही विधवा महिला की हत्या का आरोपित पेंटर गिरफ्तार

--विधवा की बेटी पर रखता था गन्दी नजर, विरोध किया तो कर दी हत्या

लिव इन में रह रही विधवा महिला की हत्या का आरोपित पेंटर गिरफ्तार

गाजियाबाद, 26 अप्रैल (हि.स.)। थाना ट्रोनिका सिटी के इलायची पर में लिव इन रिलेशन में रह रही विधवा महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह महिला के साथ-साथ उसकी बेटी पर भी गलत नजर रखता था, जिसका महिला विरोध करती थी और पुलिस में शिकायत की धमकी दी थी। जिस कारण उसने महिला की हत्या कर दी और फरार हो गया।

डीसीपी ग्रामीण एस एन तिवारी ने बताया कि सिग्नेचर सिटी चौकी अंतर्गत इलायचीपुर क्षेत्र में एक मकान में एक महिला का शव पड़ा हुआ है । इस सूचना पर तत्काल थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी की तो यह तथ्य प्रकाश में आये कि मकान में फैजुल उर्फ इमरान नामक व्यक्ति किराए पर रहता था। जिससे मिलने हेतु मृतका उम्र करीब 40 वर्ष उस मकान में आती-जाती देखी जाती रही। भूपेन्द्र सिंह निवासी हर्ष विहार मण्डौली थाना हर्ष विहार दिल्ली ने थाना ट्रोनिका सिटी पर सूचना अंकित करायी कि 22अप्रैल को उसकी मम्मी कृष्णा देवी उम्र करीब 40 वर्ष सुबह 10 बजे घर से काम करने गयी थी, जो शाम तक वापस नहीं आयी। इसी बीच लोगों ने मृतका का फोटो देख कर बताया कि इस महिला का शव ग्राम इलायचीपुर ट्रोनिका सिटी किरायेदार इमरान के कमरे में मिला है। भूपेंद्र ने अपनी मम्मी कृष्णा देवी के रूप में शिनाख्त की। उसने पुलिस को बताया कि इमरान एक अय्याश किस्म का व्यक्ति है, जिसके द्वारा उसकी मम्मी के साथ-साथ उसकी 14-15 वर्ष की नाबालिक बहन पर भी गंदी नजर रखता था और मृतका को जबरदस्ती अपनी पत्नी बनाकर अपने साथ रखना चाहता था। जिसके लिए मृतका तैयार नहीं थी। इमरान द्वारा मृतका को गुमराह करके अपने कमरे पर बुलाकर षडयन्त्र के तहत उसकी हत्या कर शव को कमरे में बंद करके बाहर से दरवाजे का ताला लगाकर फरार हो गया। लेकिन थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जघन्य घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुये घटना कारित करने वाले इमरान उर्फ सोनू निवासी सरला विहार, निकट एक मीनार मस्जिद से गिरफ्तार कर लिया।