पीडीए की प्रवर्तन टीम ने सील किया चार अवैध निर्माण

पीडीए की प्रवर्तन टीम ने सील किया चार अवैध निर्माण

पीडीए की प्रवर्तन टीम ने सील किया चार अवैध निर्माण

प्रयागराज, 05 जुलाई अवैध निर्माण एवं प्लाटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पीडीए की प्रवर्तन टीम ने शनिवार को चार अवैध निर्माणाधीन मकान को सील कर दिया। यह जानकारी पीडीए के जोन छह के जोनल अधिकारी गौरव कुमार मल्ल ने दी। उन्होंने बताया कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अमित पाल शर्मा के निर्देश पर अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत पीडीए के जोन 6 एवं उप जोन 6 ए के क्षेत्र में शनिवार को अभियान चलाया गया। जहां प्रयागराज फाफामऊ में रामबाबू के निर्माणाधीन मकान को सील करते हुए चेतावनी दी गई है। इसी तरह प्रयागराज लखनऊ मार्ग पर स्थित कौड़िहार के कसारीनगर निवासी अविनाश द्विवेदी और संतोष द्विवेदी के निर्माणधीन मकान को सील कर दिया गया। इसी क्रम में फाफामऊ नवजीवन अस्पताल के सामने निर्माणाधीन संजय तिवारी के मकान को सील किया गया। पीडीए के जोन एक एवं 1 ए में पूरामुफ्ती बिहका गांव में आदर्श केसरवानी के निर्माणाधीन मकान को सील किया गया।