माघी पूर्णिमा पर बुंदेलों ने भक्तिभाव से की ऐतिहासिक गोरखगिरि की परिक्रमा
माघी पूर्णिमा पर बुंदेलों ने भक्तिभाव से की ऐतिहासिक गोरखगिरि की परिक्रमा
महोबा, 01 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद मुख्यालय में रविवार को माघी पूर्णिमा के अवसर पर बुंदेलों ने श्रद्धा भक्ति के साथ ऐतिहासिक गोरखगिरि पर्वत की परिक्रमा कर विश्व कल्याण की कामना की है। परिक्रमा शिवतांडव मंदिर से प्रारंभ होकर वापस वहीं पर आकर पूर्ण हुई है।
रविवार को माघी पूर्णिमा के अवसर पर गुरु गोरखनाथ परिक्रमा समिति के द्वारा गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली गोरखगिरि पर्वत की भक्ति भाव के साथ परिक्रमा की गई है। परिक्रमा पठवा के बाल हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर, कबीर आश्रम, संकरे सन्या, राम दरबार मंदिर, छोटी चंद्रिका माता मंदिर, पुलिस लाइन से होते हुए काल भैरव मंदिर से शिव तांडव मंदिर में पहुंचकर पूर्ण हुई।
समिति के प्रमुख डॉक्टर एलसी अनुरागी ने बताया कि परिक्रमा के बाद शिव तांडव मंदिर परिसर में भजन कीर्तन कर सत्संग हुआ। जहां ऐतिहासिक धरोहरों पर प्रकाश डाला गया। बताया कि गोरखगिरि पर्वत की परिक्रमा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। समिति के द्वारा पूर्णिमा और अमावस्या के अवसर पर परिक्रमा की जाती है। इस दौरान अवधेश तिवारी, मुन्नालाल धुरिया, परशुराम अनुरागी, राकेश चौरसिया, विनोद, गौरी शंकर समेत अन्य भक्त मौजूद रहे हैं।