श्री राम जन्मभूमि परिसर के सप्त  मंदिर में निषादराज गुह जयंती मनाई गई, संतों के सानिध्य में हुई आरती

श्री राम जन्मभूमि परिसर के सप्त  मंदिर में निषादराज गुह जयंती मनाई गई, संतों के सानिध्य में हुई आरती

श्री राम जन्मभूमि परिसर के सप्त  मंदिर में निषादराज गुह जयंती मनाई गई, संतों के सानिध्य में हुई आरती

अयोध्या, 05 अप्रैल । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के सप्त मंदिर में स्थित निषादराज के मन्दिर में रविवार को विधि विधान पूर्वक प्रभु श्रीराम के मित्र निषादराज की जयंती मनाई गई और संतों के सानिध्य में आरती की गई । इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डॉ. अनिल मिश्र ने संत समाज, निषाद समाज के साथ गणमान्य लोगों को रामनामी, माला पहनाकर स्वागत किया।

आरती से पूर्व ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने कार्यक्रम में सभी को सम्बोधित किया। समारोह में रामायणी रामशरण दास, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचारक सुदीप, सह संपर्क प्रमुख रवि दास, महंत महेश दास, महंत श्याम सुंदर दास, महंत वीरेंद्र दास, महंत बनवारी पति ब्रह्मचारी ,महंत छत्तर दास, महंत स्वामी दास, महंत श्रीपाल, महंत सुरेश दास, महंत मनीष दास, महंत निराला दास, महंत अरुण दास, प्रेम प्रकाश मिश्र, हेमेंद्र, संदीप, पवन, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, निषाद समाज के प्रतिनिधि संतोष के साथ निषाद समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे |-