अपनी प्रतिभा को जनता की सेवा में लगाएं नवनियुक्त अनुदेशक: दीपक पटेल

अपनी प्रतिभा को जनता की सेवा में लगाएं नवनियुक्त अनुदेशक: दीपक पटेल

अपनी प्रतिभा को जनता की सेवा में लगाएं नवनियुक्त अनुदेशक: दीपक पटेल

प्रयागराज,07 सितंबर  नवनियुक्त अनुदेशक अपने पद के उत्तरदायित्व को पूरी तन्मयता और इमानदारी से निर्वहन करें और आप को मौका मिल है आप जनता की सेवा करें। यह बात रविवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए फूलपुर विधानसभा के भाजपा विधायक दीपक पटेल ने कहा।

उन्होंने नवनियुक्त अनुदेशकों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी और उन्हें अपने पद के उत्तरदायित्व को पूरी तन्मयता और इमानदारी से निर्वहन करने के लिए कहा । उन्होंने कहा कि आपको सेवा का अवसर मिला है इसलिए अपनी प्रतिभा एवं ऊर्जा को जनता की सेवा में लगाएं। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लोक भवन लखनऊ में आयोजित विभिन्न व्यवसाय के अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण को सभी ने देखा। फूलपुर के विधायक ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विजय शर्मा, नोडल प्रधानाचार्य अशोक कुमार, कटरा आईटीआई प्रधानाचार्य हिमांशु द्विवेदी मौजूद रहे।

नियुक्ति प्रमाण पत्र पाने वालों में कुमारी सोनी, अंशी पटेल, आशुतोष गुप्ता, राजदेव प्रजापति, कुमारी शकुंतला, जागेश्वर विकास राजकुमार, सना फातिमा, अजय शुक्ला, संजय यादव आदि रहे। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में इस संस्थान के वरिष्ठ कार्यदेशक मोहनीश कुमार का विशेष योगदान रहा। उनके सहयोगियों में कर्मचारी संगठन के मंत्री शहजाद अहमद खान, अमृतलाल गुप्ता, कार्यदेशक रामसमुझ रहे ।