एसआरएन में नए निःशुल्क दवा वितरण केंद्र का शुभारंभ, मरीजों को मिलेगी अधिक सुविधा

एसआरएन में नए निःशुल्क दवा वितरण केंद्र का शुभारंभ, मरीजों को मिलेगी अधिक सुविधा

एसआरएन में नए निःशुल्क दवा वितरण केंद्र का शुभारंभ, मरीजों को मिलेगी अधिक सुविधा

प्रयागराज, 30 जुलाई। संगम नगरी प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में मरीजों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकारी निःशुल्क दवा वितरण केंद्र को अधिक बड़े, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. वर्मा, उप प्रधानाचार्य डॉ. मोहित जैन एवं प्रमुख अधीक्षक प्रो. डॉ. नीलम सिंह ने गुरुवार को नए केंद्र का उद्घाटन किया।

अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक प्रो. डॉ. नीलम सिंह ने कहा कि अस्पताल प्रशासन का उद्देश्य केवल बेहतर उपचार देना नहीं, बल्कि मरीजों और उनके परिजनों को हर स्तर पर सुगम, सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

पुराने दवा वितरण केंद्र में सीमित स्थान के कारण मरीजों और तीमारदारों को असुविधा होती थी। बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए नए, बड़े और व्यवस्थित केंद्र की शुरुआत की गई है, जहां बेहतर कतार व्यवस्था, पर्याप्त प्रतीक्षा स्थल और दवा वितरण की सुगम व्यवस्था उपलब्ध होगी।" अस्पताल में चरणबद्ध तरीके से नई सुविधाओं का विस्तार, आधुनिक मशीनों की स्थापना, जांच सेवाओं का आधुनिकीकरण और मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। नया दवा वितरण केंद्र भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों को इसका लाभ होगा।