न्यू काली पूजा समिति ने छठ व्रतियों को किया पूजन सामग्री का वितरण

न्यू काली पूजा समिति ने छठ व्रतियों को किया पूजन सामग्री का वितरण

न्यू काली पूजा समिति ने छठ व्रतियों को किया पूजन सामग्री का वितरण

रांची, 27 अक्टूबर । छठ महापर्व के पावन अवसर पर डोरंडा क्षेत्र में छठ व्रतियों को न्यू काली पूजा समिति काली मंदिर रोड की ओर से सोमवार को पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष शम्भू गुप्ता ने छठ महापर्व की सबों को बधाई दी। मौके पर टीम के सदस्यों ने छठ वृत्तियों के बीच श्रद्धाभाव से सैकड़ों छठ व्रतियों को फल, सूप, डाला, अगरबत्ती और अन्य आवश्यक पूजन सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर समिति के सदस्य सहित अन्य लोग मौजूद थे।