प्रयागराज के 43 परीक्षा केन्द्रों पर 53 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की दो सत्रों में पुलिस भर्ती परीक्षा
-पुलिस भर्ती बोर्ड निर्देशानुसार परीक्षा केन्द्रों पर सभी व्यवस्थायें एवं कार्रवाई सुनिश्चित रहें : जिलाधिकारी
प्रयागराज, 14 मार्च। उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा पहले दिन शनिवार को सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार, डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य के साथ शनिवार को परीक्षा केन्द्रों और कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में बनाये गये कंट्रोल रूम एवं ईश्वर शरण इंटर कॉलेज सलोरी, जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों में बनाये गये परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सभी सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, सह केन्द्र व्यवस्थापक को जिम्मेदारी, संवेदनशीलता व निर्धारित गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा अवधि के दौरान अपने सेक्टर के परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को सम्पन्न कराने को कहा। साथ ही परीक्षा के समाप्ति के उपरांत गोपनीय सामग्री को निर्धारित रूट से ही पुलिस अभिरक्षा में डबल लॉक में जमा कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर बनाये हुए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों के माध्यम से हो रही मॉनिटरिंग को देखा।
उल्लेखनीय है कि परीक्षा 14 एवं 15 मार्च को दो सत्रों-प्रथम सत्र में प्रातः 10 से 12 बजे तक तथा द्वितीय सत्र में अपरान्ह 03 से 05 बजे तक आयोजित हो रही है। परीक्षा जनपद प्रयागराज के 43 परीक्षा केन्द्रों में दो सत्रों में आयोजित हो रही है। इसमें चारों पाॅलियों में 53 हजार 760 अभ्यर्थी पंजीकृत है।