संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, माैत
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, माैत
कानपुर, 29 जनवरी। उत्तर प्रदेश में कानपुर जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पड़ताल में जुट गई है।
कल्याणपुर के बेरी अकबरपुर गांव के रहने वाले विशाल कनौजिया की आठ साल पहले नरवल की रहने वाली शिवानी उत्तम के साथ विवाह हुआ था। दोनों का एक सात साल का बेटा है। पति विशाल के मुताबिक रोज की तरह आज वह अपने आरओ प्लांट चले गए थे और बेटा स्कूल चला गया था। घर में पत्नी अकेले थी काफी देर तक जब शिवानी कमरे का दरवाजा नहीं खोला। तब जाकर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो शिवानी का शव फांसी के फंदे से झूल रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मृतका के मायके पक्ष को दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।