विकसित भारत निर्माण' के लिए 'मन की बात' का मार्ग - योगी आदित्यनाथ
विकसित भारत निर्माण' के लिए 'मन की बात' का मार्ग - योगी आदित्यनाथ
प्रयागराज, 29 जून । 'विकसित भारत निर्माण' के लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक के रूप में कार्य करता है। यह कार्यक्रम केवल विचारों के आदान-प्रदान का मंच नहीं, बल्कि सरकार की प्राथमिकताओं को जनता तक पहुंचाने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का एक शक्तिशाली माध्यम है।
यह विचार उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने रविवार को प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के चौक मंडल के बूथ संख्या 161, सत्तीचौरा मालवीय नगर में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
मंत्री नन्दी ने आगे कहा कि 'मन की बात' प्रत्येक भारतीय को राष्ट्र निर्माण की महागाथा में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन, जो जनकल्याण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्पों को सुदृढ़ करने वाले सामूहिक प्रयासों में नई ऊर्जा का संचार करता है, हम सभी के लिए एक अनमोल प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नन्दी ने स्वयं अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के चौक मंडल के बूथ संख्या 161 (सत्तीचौरा मालवीय नगर) में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, व्यापारिक बंधुओं, समर्थकों और आम नागरिकों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को बड़े ध्यानपूर्वक सुना।