लखनऊ : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लखनऊ : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लखनऊ : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लखनऊ, 1 दिसंबर । सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र स्थित शांति नगर में क्रिएटिव स्कूल के पीछे किराए के मकान में रहने वाले दिव्यांशु राज (19) ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सरोजिनी नगर राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि सीतापुर जिले के लालपुर बाजार निवासी दिव्याशुं अपने भाई अर्पित राज के साथ करीब 8–10 वर्षों से सरोजिनी नगर के शांति नगर इलाके में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि दिव्यांशु ने सोमवार सुबह 09.30 बजे कमरे में पंखे से चादर बांधकर फांसी लगा ली। इसके बाद परिजन और साथ रहने वाले लोगों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी सरोजिनी नगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर थाना सरोजिनी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। मृतक का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।