जबलपुर : प्रयागराज के बाद माँ नर्मदा में हुआ स्व.अजीत पवार की अस्थियों का विसर्जन

जबलपुर : प्रयागराज के बाद माँ नर्मदा में हुआ स्व.अजीत पवार की अस्थियों का विसर्जन

जबलपुर : प्रयागराज के बाद माँ नर्मदा में हुआ स्व.अजीत पवार की अस्थियों का विसर्जन

जबलपुर, 06 फ़रवरी । महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और एनडीए गठबंधन के प्रमुख स्तंभ एवं महारास्ट्र के उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत दादा पवार की अस्थियों का शुक्रवार को जबलपुर में माँ नर्मदा के पावन तट पर विसर्जन किया गया। इसके बाद विधि विधान से अस्थि विसर्जन और श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी अजीत पवार का अस्थि कलश लेकर मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित ग्वारीघाट पहुंचे। जहां दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पहले श्रद्धांजलि दी और फिर अस्थि पूजन किया गया।

इसके बाद विधि-विधान से मां नर्मदा में अस्थियां विसर्जित की गईं। अस्थि विसर्जन के बाद मां नर्मदा से दिवंगत नेता की आत्मा की शांति और मोक्ष की प्रार्थना की गई। इस भावुक क्षण में जबलपुर उत्तर-मध्य विधानसभा से भाजपा विधायक अभिलाष पांडे और कई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भाजपा विधायक अभिलाष पांडे ने इस घटना को अत्यंत दुखद और हृदय विदारक बताया। उन्होंने कहा कि एक विमान हादसे में अजीत पवार का आकस्मिक निधन न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का हाल ही में विमान हादसे में निधन हुआ था। वे 28 जनवरी को बारामती (महाराष्ट्र) नगर परिषद के चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। जहां प्लेन लैंडिंग के दौरान अचानक क्रैश हो गया था। इस भीषण हादसे में अजीत पवार सहित 5 लोगों की मौत हुई थी।