बिहार में निष्पक्ष चुनाव हुए तो एनडीए गठबंधन की हार तय: प्रियंका गांधी

बिहार में निष्पक्ष चुनाव हुए तो एनडीए गठबंधन की हार तय: प्रियंका गांधी

बिहार में निष्पक्ष चुनाव हुए तो एनडीए गठबंधन की हार तय: प्रियंका गांधी

पूर्वी चंपारण,6 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान गुरूवार को पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ई.शशिभूषण राय के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर बिहार विधानसभा चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराए गए तो 20 साल से बिहार के सत्ता पर काबिज एनडीए सरकार की हार तय है।

उन्होने कहा कि बिहार की मौजूदा सरकार युवाओं के लिए कोई काम नहीं किया। बिहार में पलायन और बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने एनडीए सरकार पर आरोप लगाते कहा कि देश के विकास में बड़ा योगदान देने वाले बिहार के लोगो के प्रति कोई सम्मान नहीं है।एनडीए विकास के नाम पर नही धर्म के नाम वोट मांग रही है।अब बिहार में ऐसी सरकार की जरूरत है,जो गरीबों, महिलाओं और युवाओं के लिए काम करने वाली हो।

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में कथित वोट चोरी को लेकर बुधवार को किए गए खुलासे पर कहा , 'भाजपा ने हरियाणा में पूरी सरकार चोरी कर ली। वहां 25 लाख फर्जी वोट पाए गए। ऐसी वोट चोरी से आपके अधिकार छीने जा रहे हैं,और उस संविधान को कमजोर किया जा रहा है,जिसके लिए महात्मा गांधी जी लड़े, मेरे परिवार के लोग शहीद हुए।

कांग्रेस सांसद ने महागठबंधन के पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बयान पर कहा, 'नरेन्द्र मोदी विपक्षी पार्टियों के पोस्टर में लोगों की फोटो नापते रहते हैं। वह देश के प्रधानमंत्री हैं, क्या उनके पास और कोई काम नहीं है? हम कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता हैं, जिनको महात्मा गांधी जी ने रास्ता दिखाया. महात्मा गांधी जी को ये रास्ता दिखाने वाले चंपारण के आपके पूर्वज थे। बिहार के लोगों को इस देश में अपनी भागीदारी समझनी पड़ेगी।आपको समझना पड़ेगा कि इस देश को बनाने में आपके पूर्वजो ने कितनी बड़ी कुर्बानी दी।