फारबिसगंज में चार दिवसीय माँ काली पूजा संपन्न, नम आँखों से दी गई माँ को विदाई

फारबिसगंज में चार दिवसीय माँ काली पूजा संपन्न, नम आँखों से दी गई माँ को विदाई

फारबिसगंज में चार दिवसीय माँ काली पूजा संपन्न, नम आँखों से दी गई माँ को विदाई

फारबिसगंज/अररिया, 24 अक्टूबर । फारबिसगंज शहर के राम मनोहर लोहिया पथ स्थित माँ भगवती काली पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय काली पूजा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। शुक्रवार को नम आँखों से माँ काली की प्रतिमा को विदाई दी गई।


पूजा महोत्सव के दौरान महिला श्रद्धालुओं ने मिट्टी की प्रतिमा स्थापित कर, श्रृंगार किया और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की।

समिति के अध्यक्ष राजू शिल्पी ने जानकारी देते हुए बताया कि माँ काली की स्थापना लगभग 90 वर्ष पूर्व उनके पूर्वजों द्वारा की गई थी, जो उस समय मिट्टी के घर में अस्थाई रूप से विराजमान थीं। तभी से यह पूजा धूमधाम से मनाई जाती रही है। उन्होंने बताया कि विगत 26 वर्ष पूर्व माँ को स्थाई रूप से पक्के मकान में स्थापित किया गया। साथ ही, माँ भगवती की सात बहनों को भी स्थापित किया गया है, जिनकी पूजा माँ के साथ की जाती है। दीपावली के अवसर पर विशेष रूप से पूजा का आयोजन कर अलग से मिट्टी की प्रतिमा बनवाकर भी पूजा-अर्चना की जाती है।


समिति के सदस्यों ने बताया किचौथे दिन पूजा का समापन होने के उपरांत शुक्रवार को माँ की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालु नम आँखों से माँ की प्रतिमा को अपने कंधे पर लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कोटीहाट नदी पहुँचे, जहाँ प्रतिमा को विसर्जित किया गया। इस विसर्जन यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुईं। इ