महिला कैदियों को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा, जिला कारागार में बांटी गईं सिलाई मशीनें : विकास ओमर

महिला कैदियों को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा, जिला कारागार में बांटी गईं सिलाई मशीनें : विकास ओमर

महिला कैदियों को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा, जिला कारागार में बांटी गईं सिलाई मशीनें : विकास ओमर

कानपुर, 17 मई । पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर जयतु जागृति परिवार एवं श्री जयतु जगदीश मंडल सेवा समिति द्वारा कानपुर जिला कारागार में महिला कैदियों को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। महिलाओं को नई दिशा देने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का यह संस्था का एक सार्थक प्रयास है। यह बातें रविवार को संस्था के संयोजक विकास ओमर ने कही।

कार्यक्रम का आयोजन कानपुर जिला कारागार परिसर में किया गया, जहां महिला कैदियों को सिलाई मशीनें प्रदान कर उन्हें हुनर के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मानपूर्वक जीवन जीने ण‌गका अवसर मिलना चाहिए और इसी सोच के साथ यह पहल की गई है।घ।

कार्यक्रम में कानपुर जिला कारागार अधीक्षक राजेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उन्होंने संस्था के इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास महिलाओं के पुनर्वास और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

इस अवसर पर संस्था के संयोजक विकास ओमर, अध्यक्ष अनिल गुप्ता, अध्यक्षा मोना ओमर, महामंत्री राकेश मंत्राणी, मीनाक्षी गुप्ता, राजकिशोर, राशि, चन्द्रकिरण, कृष्णगोपाल, दीपक, सुधा, महेश, दिलीप, विमला, ज्योति, नीतू एवं अमोद सहित संस्था के कई सदस्य उपस्थित रहे।