अपने जीवन में बचत और स्वदेशी को अपनाएं : पंकज चौधरी

अपने जीवन में बचत और स्वदेशी को अपनाएं : पंकज चौधरी

अपने जीवन में बचत और स्वदेशी को अपनाएं : पंकज चौधरी

लखनऊ, 14 मई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सांसद, विधायक, सभी जनप्रतिनिधियों सहित किसानों, निजी संस्थानों एवं प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, राष्ट्रहित और जनभागीदारी के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों एवं आर्थिक चुनौतियों के बीच हम सभी का दायित्व है कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने व्यवहार और जीवन शैली में सादगी, बचत और स्वदेशी भावना को अपनाएं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान को जन आन्दोलन का रूप दें तथा अपने दैनिक जीवन में प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुरूप बदलाव करने का संकल्प लें।

पंकज चौधरी ने कहा कि यह केवल एक अपील नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हम सभी पेट्रोल एवं डीजल का उपयोग आवश्यकता अनुसार ही करें तथा सार्वजनिक परिवहन, कारपूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढा़वा दें। वोकल फॉर लोकल के मंत्र को अपनाते हुए स्वदेशी एवं भारत में निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता दे। अनावश्यक विदेशी यात्राओं एवं फिजूलखर्ची से बचें तथा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

श्री चौधरी ने किसानों से आग्रह किया कि राष्ट्रहित में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे तथा रासायनिक उर्वरको पर निर्भरता कम करें। आमजनमानस से अपील करते हुए कहा कि खाद्य तेल एवं अन्य संसाधनों का उपयोग संयमित रूप से करें ताकि देश की आयात पर निर्भरता कम हो सके।