वाराणसी में महानिदेशक कारागार ने केंद्रीय और जिला कारागार का किया निरीक्षण

वाराणसी में महानिदेशक कारागार ने केंद्रीय और जिला कारागार का किया निरीक्षण

वाराणसी में महानिदेशक कारागार ने केंद्रीय और जिला कारागार का किया निरीक्षण

वाराणसी, 07 फरवरी । उत्तर प्रदेश के महानिदेशक कारागार पी.सी. मीना ने शनिवार को वाराणसी में केंद्रीय और जिला कारागार का निरीक्षण किया। महानिदेशक कारागार ने वाराणसी में कारागारों के निरीक्षण के दौरान कैदियों के जनजीवन और स्वास्थ्य पर भी जेल के अधिकारियों से वार्ता की।

महानिदेशक कारागार पी.सी. मीना ने कहा कि जेल में तलाशी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए। कैदियों की देखरेख में पाकशाला, शिक्षा, सुधारात्मक कार्यक्रम, सीसीटीवी निगरानी को दुरुस्त रखा जाना जरूरी है। जेल अधिकारियों को प्रत्येक बिंदुओं पर कार्य योजना बनाने की आवश्यकता है।

वाराणसी में कारागारों के निरीक्षण के बाद पी.सी. मीना जिला कारागार ज्ञानपुर भदोही के निरीक्षण के लिए रवाना हो गए।