देवरिया : आकाशीय बिजली की चपेट में आकर महिला की मौत
देवरिया : आकाशीय बिजली की चपेट में आकर महिला की मौत
देवरिया, 22 जून)। भटनी थाना क्षेत्र के रायबारी में रविवार देर शाम को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भटनी थाना क्षेत्र के रायबारी के रहने वाली मुन्नी देवी (55) पति रामप्यारे यादव देर शाम काे काम से खेत के तरफ गई थी। इसी दाैरान बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से मुन्नी देवी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।