चकेरी पुलिस ने गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

चकेरी पुलिस ने गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

चकेरी पुलिस ने गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

कानपुर, 03 जून । कानपुर कमिश्नरेट चकेरी पुलिस ने बुधवार को 1.15 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से बरामद गांजा को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार जीटी रोड स्थित कानपुर-प्रयागराज हाईवे की सर्विस लेन पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह बचकर निकलने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम अंश मिश्रा निवासी शिवकटरा, लाल बंगला, थाना चकेरी बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पॉलीथिन में रखा 1.150 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि चकेरी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस के अनुसार आरोपित का आपराधिक इतिहास भी है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन शर्मा, उपनिरीक्षक हेमंत प्रकाश, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार तथा कांस्टेबल प्रमोद कुमार शामिल रहे।