मुख्यमंत्री मिशन रोजगार के तहत आईटीआई अलीगंज में कैंपस ड्राइव, 57 अभ्यर्थियों का चयन

मुख्यमंत्री मिशन रोजगार के तहत आईटीआई अलीगंज में कैंपस ड्राइव, 57 अभ्यर्थियों का चयन

मुख्यमंत्री मिशन रोजगार के तहत आईटीआई अलीगंज में कैंपस ड्राइव, 57 अभ्यर्थियों का चयन

लखनऊ, 29 अप्रैल । मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत आईटीआई अलीगंज में आयोजित कैंपस ड्राइव में 57 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। यह कदम सरकारी प्रयासों को रोजगार सृजन के दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस रोजगार अवसर में डेनसो हरियाणा प्रा. लि. द्वारा गुरुग्राम, हरियाणा स्थित इकाई के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने कार्यक्रम के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान करने का आग्रह किया तथा चयनित अभ्यर्थियों को समय पर ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कैंपस ड्राइव युवाओं को रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और प्रदेश सरकार की रोजगारपरक नीतियों को मजबूती प्रदान करते हैं।

प्लेसमेंट ऑफिसर एम.ए. खां ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंपस ड्राइव में कुल 122 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के उपरांत 57 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रथम वर्ष में अधिकतम 22,055 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा, साथ ही उन्हें बी.वोक कोर्स करने का अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनके कौशल विकास एवं करियर उन्नति को बल मिलेगा।