केदारनाथ धाम में बम निरोधक दस्ते से की सघन चेकिंग

केदारनाथ धाम में बम निरोधक दस्ते से की सघन चेकिंग

केदारनाथ धाम में बम निरोधक दस्ते से की सघन चेकिंग

देहरादून, 03 मई । केदारनाथ धाम यात्रा के श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा जनपद पुलिस की संयुक्त टीमों की ओर से प्रतिदिन मंदिर परिसर, प्रवेश द्वारों और श्रद्धालुओं के सामान की आधुनिक उपकरणों से सघन जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में यात्रा मार्ग से लेकर मुख्य मंदिर परिसर तक सुरक्षा व्यवस्थाओं को नये सिरे से पुख्ता किया गया है। रविवार काे सुरक्षा तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से धाम के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने संयुक्त रूप से एंटी-सबोटॉज विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान बम डिस्पोजल स्क्वाड और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा अत्याधुनिक मेटल डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा उपकरणों के माध्यम से मंदिर के प्रवेश द्वारों विश्राम स्थलों और श्रद्धालुओं के सामान की सघन जांच की गयी। रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को केवल भौतिक चेकिंग तक ही सीमित नहीं रखा गया है बल्कि सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से भी भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य यात्रा को निर्बाध बनाना और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना है। रुद्रप्रयाग पुलिस सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध करती है कि सुरक्षा जांच के दौरान तैनात कर्मियों के साथ सहयोग करें। यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस चौकी या ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दें।