भारत विकास परिषद् 14 मार्च को मनायेगा होली मिलन समारोह
भारत विकास परिषद् 14 मार्च को मनायेगा होली मिलन समारोह

प्रयागराज, 08 मार्च (हि.स.)। भारत विकास परिषद्, प्रयाग शाखा का होली मिलन समारोह 14 मार्च की सायं सिविल लाइन स्थित ज्वाला देवी इण्टर कॉलेज में आयोजित है। मुख्य अतिथि उपभोक्ता संरक्षण आयोग, उप्र के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक कुमार होंगे।यह जानकारी भारत विकास परिषद् के वरिष्ठ सीए डॉ नवीन चंद्र अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि परिषद् एक राष्ट्रीय, समाजसेवी, सांस्कृतिक एवं गैर राजनीति संगठन है। यह ऐसे संस्कारवान व सभ्यजनों का एक विशाल समूह है, जिनकी भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आदर्शों में अविचल आस्था है और जो समाज में नई चेतना और जागृति लाना चाहता है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि होली के पावन पर्व पर भारत विकास परिषद् विगत 36 वर्षों से प्रयाग होली मिलन समारोह का आयोजन कर रहा है। जिसमें प्रयाग के गणमान्य नागरिक सम्मिलित होकर आयोजन को गौरवान्वित करते हैं। बताया कि इस अवसर पर फनकार ग्रुप की संगीत प्रस्तुति भी होगी। कार्यक्रम में परिषद् की अध्यक्ष डॉ अल्पना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कान्त मिश्र, डॉ पुरूषोत्तम दास केसरवानी, डॉ विवेक भदौरिया, संयोजक डॉ उमेश प्रताप सिंह एवं अरूण कुमार त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।