भाजपा नेताओं ने विंध्यवासिनी कुमार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
भाजपा नेताओं ने विंध्यवासिनी कुमार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
लखनऊ, 13 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य स्वर्गीय विंध्यवासिनी कुमार के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। प्रदेश कार्यालय पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह,पूर्व मंत्री डा.रीता बहुगुणा जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल,एमएलसी अवनीश पटेल ने स्वर्गीय विंध्यवासिनी कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया।
पार्टी नेताओं ने उनकी पुत्री जयति श्रीवास्तव को ढाढंस बंधाया। पार्टी कार्यालय पर अंतिम दर्शन के बाद उनके शव को प्रतापगढ़ अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। विदित हो कि विंध्यवासिनी कुमार का गुरूवार को निधन हो गया था।
प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा उनका सादा जीवन और उच्च विचार कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शन हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।